तकनीकी स्टाफ की कमी दूर करने के लिए बिजली महकमे में 910 नए पद भरे जाएंगे। बिजली बोर्ड में 780, पावर कॉरपोरेशन में 50 और ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में 80 पदों पर अनुबंध आधार पर भर्तियां होंगी।निदेशक मंडल की बैठक में पद भरने को मंजूरी दी गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा तरुण कपूर ने बताया कि जल्द ही भर्ती विज्ञापन जारी होंगे।बिजली बोर्ड में भरे जाने वाले कुल 780 पदों में से 600 पद सहायक टीमेट और 180 पद कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता के भरे जाएंगे। तरुण कपूर ने बताया कि बोर्ड में तकनीकी स्टाफ की कमी चल रही है।इसे दूर करने के लिए भर्ती करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में इन पदों को भरने का फैसला लिया गया। इसके अलावा पावर कॉरपोरेशन और ट्रांसमिशन कारपोरेशन के निदेशक मंडल की बैठक में विभिन्न श्रेणियों के 130 पद भरने को मंजूरी दी गई।उन्होंने बताया कि पावर कॉरपोरेशन में स्टाफ की कमी के चलते कई बिजली परियोजनाओं को विभिन्न तरह की मंजूरियां देने में देरी हो रही है। इसके चलते रिक्त पदों को भरने का फैसला लिया गया है। ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में भी फील्ड स्टाफ की कमी है। महकमे में रिक्त पदों को भरने के लिए निदेशक मंडल की बैठकों में नए पद भरने को स्वीकृति दी गई।
Featured Post
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Popular Posts
-
HPSSSB Old Question Papers Pdf With Answer Keys JOA IT तथा Computer Operator की परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण HPSSSB के पुराने प्रश्न प...
-
Recruitment for the post of Office Assistant, Cook cum Housekeeper, Jr. Driver and Office Boys on Fixed Tenure Basis in Himachal Pradesh
-
Post Name : JOA (IT) Post Code : 939 Exam Date : 24-04-2022 Exam Time: 11:00AM to 01:00PM Download Roll Number List
-
सिसोह चमकाऊं बिकुकि शिला "हिमाचल" शब्द का सुन्दर अर्थ 'हिम' का बर्फ , 'अचल' है पर्वत। स्थित 'हिमाल...
-
Important Information Read the below instructions carefully, before filling up the form: apply onlin e Full notification click h...
-
हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विभिन पदों को भरने हेतु अधिसूचना जारी की है , पदों का ब्यौरा नीचे दिया गया है इच्छुक तथा योग...
-
Clerk/ Proof Reader (Class-III) Notification Last Date 12-11-2021 Online Apply Clerk Here
-
Microsoft Office Microsoft Office was first introduced in 1989 by Microsoft Corporation for the Mac-operating (Apple) system. First version...
-
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी आयोग हमीरपुर द्वारा प्रदेश के युवाओं को JOA IT पोस्ट कोड 939 की लिखित परीक्षा से पहले खुशखबरी दी है यह परीक्षा 24 अप्...
-
१. कुल्लू जिला 1 वशिष्ठ झरना : वशिष्ठ झरना कुल्लू जिले में मनाली से 3 किमी दूर व्यास नदी के बाएं किनारे पर स्थित है। वशिष्ठ झरना 'गर...
1 comment:
Sir Keb tk bheri jayegi ye electricity bord ke poste
Post a Comment